ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: 20 वर्षीय युवक ने 16वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 मई 2025): उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गौर सिटी सेंटर में रहने वाले 20 वर्षीय आर्यन शर्मा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आर्यन ने कथित तौर पर 16वीं मंजिल की टैरेस से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फील्ड यूनिट के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय आर्यन अकेला था या कोई और भी मौजूद था। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, मृतक आर्यन शर्मा रामानंद शर्मा का पुत्र था और अनुरोधपुर बहेरी, जिला बरेली का रहने वाला था। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है और उन्हें घटना की जानकारी दे रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आर्यन ने 16वीं मंजिल से छलांग लगाई और तीसरी मंजिल पर जा गिरा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आर्यन के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। यह घटना फिर से इस ओर इशारा करती है कि युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं कितनी गंभीर होती जा रही हैं ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।