NCC शिविर का 7वाँ दिन: NCC कैडेट्स को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (26 मई 2025):‌ ग्रेटर नोएडा 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-124, एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 600 एन०सी०सी० कैडेट प्रतिभाग कर रहे है।

आज सप्तम दिवस सोमवार 26 मई 2025 प्रातः काल एरोबिक व्यायाम व पीटी के साथ प्रारम्भ हुआ उसके उपरान्त प्रतिभागी एन०सी०सी० कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार की जानकारी, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, टेंट पिचिंग, सिमुलेटर फायरिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये सांस्कृतिक कार्यकम, डीएसटी एवं स्कैड डिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समस्त एनसीसी कैडिट सेना से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्साहित हुए।

एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजित सीएटीसी-124 में एनसीसी कैडिटस के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे आत्म रक्षा के सम्बंध में राज्य स्वर्ण पदक विजेता अनन्या चौहान, राष्ट्रीय प्रतियोगी राजकुमार एलाण्डा एवं अखिल भारतीय ग्रैपलिंग प्रशिक्षको द्वारा 600 एनसीसी कैडिटो को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। शिविर का सप्तम दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।