गाजियाबाद में गैंगस्टर ने खेला खूनी खेल: नोएडा पुलिस पर हमला, सिपाही सौरभ हुए शहीद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26 मई, 2025): गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रविवार को उस वक्त तनाव फैल गया जब नोएडा पुलिस टीम एक वांछित अपराधी को पकड़ने गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया, जिसमें कांस्टेबल सौरव के सिर में गोली लग गई। उन्हें यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मामला थाना फेस-3 पर दर्ज अपराध संख्या 211/25 से जुड़ा है। इस केस में वांछित कादिर पुत्र खुर्शीद, निवासी नाहल, थाना मसूरी, एक शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, लूट सहित 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि 25 मई 2025 को जब दबिश दी गई, तो कादिर और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग और पथराव कर दिया। हमले में अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है।

कादिर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।