ग्रेटर नोएडा में मामूली कहासुनी में चली गोली, दो हमलावर गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25 मई 2025): थाना सूरजपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, एक कारतूस और घटना में प्रयुक्त थार कार (MP19CC3300) बरामद की गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई को थाना सूरजपुर क्षेत्र में वादी ने सूचना दी की एक थार कार को साइड न देने की बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान आरोपी हिमांशु चौधरी ने थार कार में बैठकर अवैध पिस्टल से जानलेवा फायरिंग की और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

वादी की शिकायत के आधार पर सूरजपुर थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को डेल्टा-3 की सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।

सूरजपुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।