जन-जन की बात बनी ‘मन की बात’: दिल्ली भाजपा नेताओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों में सुना प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (25 मई, 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का असर एक बार फिर देशभर में देखने को मिला, जब दिल्ली भाजपा ने राजधानी के कोने-कोने में कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से यह संदेश सुना और साझा किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मोती नगर में विधायक हरीश खुराना के साथ, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने गोल मार्केट में लोगों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा मयूर विहार, संगठन महामंत्री पवन राणा अशोक विहार और सांसद मनोज तिवारी ने अपने निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

मटियाला में दिव्यांगजनों के बीच आयोजित विशेष शिविर में सांसद कमलजीत सहरावत और विधायक संदीप सहरावत ने भाग लिया। वहीं, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, मंत्री आशीष सूद और पंकज सिंह ने भी विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों और कार्यकर्ताओं संग यह कार्यक्रम सुना।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा, “यह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि जन-जन के मन की बात है।” उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता, खेलो इंडिया जैसी पहलों, योग के प्रसार और सिक्किम की पारंपरिक क्राफ्ट फाइबर को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए संदेशों को प्रेरणास्रोत बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।