बड़ी खबर: लालू यादव ने लिया कड़ा फैसला, तेज प्रताप यादव RJD से 6 साल के लिए निष्कासित!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (25 मई, 2025): पटना से बड़ी राजनीतिक हलचल: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार की सभी भूमिकाओं से बाहर कर दिया है। उन्होंने तेज प्रताप की गतिविधियों को “गैर जिम्मेदाराना और पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ” बताते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की है।

लालू यादव ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी सामाजिक न्याय के संघर्ष को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार अब तेज प्रताप की किसी भूमिका में भागीदार नहीं होंगे।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।