नोएडा पुलिस ने दो भटके मासूम बच्चों को परिजनों से सकुशल मिलवाया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (24 मई 2025): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र अंतर्गत परिजनों से बिछड़े दो मासूम बच्चे को सकुशल उनके माता-पिता से मिलवाया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नोएडा पुलिस का आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को थाना सेक्टर-39 को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-36 के गेट के पास लगभग 5 वर्ष की उम्र के दो छोटे बच्चे भटकते हुए पाए गए हैं। दोनों बच्चे रो रहे थे और अपने माता-पिता का नाम अथवा घर का पता नहीं पता पा रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अपने संरक्षण में लिया। तत्पश्चात बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने इलाके के लोगों से पूछताछ की तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद ली।लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और बच्चों के माता-पिता का पता लगाया गया। दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।