“रानी अहिल्याबाई मार्ग” का 12 लाख की धनराशि से होगा निर्माण: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (24 मई 2025): जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तिरथली से ग्राम नगला हांडा को जोड़ने वाला मार्ग अब “रानी अहिल्याबाई मार्ग” के नाम से जाना जाएगा। इस मार्ग का निर्माण कार्य 15 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन समर्पण, न्यायप्रियता और लोकसेवा का प्रतीक है। उनके नाम पर मार्ग का नामकरण केवल सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत होगा।”

इस ऐतिहासिक नामकरण का शुभारंभ ग्राम भगवंतपुर निवासी पीतांबर बघेल ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में श्रद्धाभाव के साथ कार्य की शुरुआत की गई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।