नोएडा को मिला कचरा प्रबंधन का नया साथी – 10 आधुनिक HYVA ट्रकों को दिखाई हरी झंडी
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (24 मई, 2025): नोएडा में कचरा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने एक अहम कदम उठाते हुए 10 वर्षों से अधिक पुराने HYVA ट्रकों की जगह 10 नए टाटा मेक के HYVA ट्रक शामिल किए हैं। इनकी खरीद GEM पोर्टल के माध्यम से की गई है और बीमा व पंजीकरण की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
23 मई 2025 को मुख्य कार्यालय में इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर नियमित उपयोग के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये ट्रक नोएडा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों से निकलने वाले कूड़े/मलबे को सेक्टर-145 स्थित डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। हर ट्रक में एक बार में 10 टन तक कूड़ा या मलबा लादने की क्षमता है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।