31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी शिविर का चौथा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): ग्रेटर नोएडा 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-124, एपीजे स्कूल, नोयडा में आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 600 एन०सी०सी० कैडिट प्रतिभाग कर रहे है।

चतुर्थ दिन शुकवार 23 मई 2025 प्रातः काल व्यायाम एवं पीटी के साथ प्रारम्भ हुआ, उसके उपरान्त प्रतिभागी एनसीसी कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, सिमुलेटर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये पोस्टर मेंकिग, टेंट पिचिंग, रस्सा कसी एवं बालीवाल प्रतियोगिताओं को भी कराया गया। समस्त एनसीसी कैडिट सेना से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्साहित हुए।

एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजित सीएटीसी 124 में एनसीसी कैडिटस के लिये अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। जिसमे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के सम्बंध में शारदा विश्वविद्यालय की डा अनामिका द्वारा कैडिटो को स्वच्छता एवं साफ सफाई के लाभों की जानकारी देते हुए निरोगी जीवन जीने की कला के विषय में जागरूक किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।