UPSC परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: 44 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई तय

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्धनगर, (23 मई 2025): 25 मई को प्रस्तावित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में 44 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि—

1. सभी अधिकारी समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और जिम्मेदारी का पालन करें।

2. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की सख्त जांच की जाए, ताकि नकल की कोई संभावना न रहे।

3. सीसीटीवी कैमरे, मूलभूत सुविधाएं और प्रवेश व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन कायम रहे।

इस मौके पर संघ लोक सेवा आयोग के नामित अधिकारी हरियल ने आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, डीसीपी वर्णिका सिंह, डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम मनी


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।