पार्क की बेंच में फंसी 7 वर्षीय मासूम की उंगलियां, फायर सर्विस की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद बचाई जान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (21 मई 2025): नोएडा के सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के पीछे गेट नंबर 03 के पास बने पार्क में एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक 7 वर्षीय बच्ची की उंगलियां पार्क में लगी लोहे की बेंच में फंस गईं। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और अत्यंत सूझबूझ के साथ बेंच को चारों ओर से काटकर बच्ची को मेटल शीट सहित निजी अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि, अस्पताल में इलाज संभव न होने पर फायर सर्विस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। टीम ने बाहर से आयरन वर्क करने वाले विशेषज्ञों की मदद ली और अपनी रेस्क्यू टूल्स के जरिए करीब 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बारीकी से मेटल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्ची की दोनों उंगलियों को सुरक्षित निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर सकुशल घर भेजा गया। बच्ची की जान बचाने वाले इस साहसिक अभियान के लिए परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने फायर सर्विस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने भी टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण बताया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।