31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 मई 2025): ग्रेटर नोएडा 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एन०सी०सी० का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-124 एपीजे स्कूल, नोयडा में 20 मई मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। शिविर में करीब 600 एन०सी०सी० के सीनियर एवं जूनियर विंग के कैडेटस प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

कैम्प का शुभारम्भकैम्प कमान्डेंट कर्नल संजय सूद द्वारा किया गया। उन्होने कैडेटस को संम्बोधित करते हुए कहा कि दस दिवसीय कैम्प में कैडेटस को एकता और अनुशासन के उददेश्य के साथ साथ अपनी प्रतिभाओं को दर्शाने का मौका मिलेगा।

दस दिवसीय शिविर के दौरान कैडैटस को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, बैटल काफट आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये बॉलीबाल, रस्सा कसी, ड्रिल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा।

शिविर के प्रथम दिन कैडेटस के दस्तावेजों को चैक करने के उपरान्त ओपनिंग एड्रेस कार्यकम किया गया। ओपनिंग एड्रेस में समस्त एन०सी०सी० कैडेटस को शिविर में होने वाली समस्त प्रशिक्षण कार्यवाहियों के सम्बन्ध में अवगत कराया।

इस अवसर पर शिविर में कैम्प कमान्डेंट कर्नल संजय सूद के साथ डिप्टी कैम्प कमान्डेंट मेजर प्रतिमा नागर वाहिनी के सूबेदार मेजर याकूब खान, एसएम सीएचएम मनीष, विभिन्न विद्यालयों के सहायक एन०सी०सी० अधिकारीगण व केयरटेकर एवं 31 उ० प्र० कन्या वाहिनी एन०सी०सी० ग्रेट्रर नोयडा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।