तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सिख समाज के योगदान को बताया गर्व का विषय
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (21 मई 2025): दिल्ली की सड़कों पर देशभक्ति के रंग बिखेरती एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और मंत्री आशीष सूद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और सिख समाज के बलिदान को समर्पित थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सिख समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि खालसा पंथ सदैव देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा इस संदेश को दोहराती है कि देश का सिख समाज मातृभूमि के लिए प्राण तक देने को सदैव तत्पर है। उन्होंने दिल्ली में इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा आयोजित करने के लिए सिख भाइयों को विशेष बधाई दी। राजधानी की सड़कों पर गूंजते ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति में डुबो दिया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध भारत की एकजुटता को भी दृढ़ता से रेखांकित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत करने हेतु विभिन्न देशों में भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के फैसले को सराहा। उन्होंने कहा कि यह एक उचित और आवश्यक कदम है जिससे विश्व को यह संदेश जाए कि भारत आतंकवाद पर केवल बात नहीं करता, बल्कि उसके खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है। भारत अब आतंकवाद के कारण किसी भी नागरिक की जान गंवाने को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा देश एकमत है, संगठित है और हर चुनौती से निपटने को तैयार है। यह तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत आज हर मोर्चे पर साहस के साथ खड़ा है।
वहीं मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारी सेना ने शौर्य दिखाया। उनके शौर्य के पराक्रम को आज हम सलाम करते हैं। आज सभी सिख समुदाय के लोगों ने हमारी सेना की शान में यह रैली निकाली है… उस वीर मां को भी हम वंदन करते हैं जिसने उस वीर पूत को जन्म दिया, जिसने 100 किलोमीटर अंदर जाकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाने का काम किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।