महिला सम्मान की जीत: ABVP ने गिराया लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाहर बना ‘पुरुष शौचालय’
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 मई 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के सामने स्थित एक विवादित पुरुष शौचालय को कल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और कॉलेज की छात्राओं ने मिलकर ध्वस्त कर दिया। लंबे समय से छात्राएं इस शौचालय की स्थिति को लेकर आपत्ति जता रही थीं, जो कॉलेज के मुख्य द्वार के ठीक सामने होने के कारण उनकी निजता और गरिमा को प्रभावित कर रहा था।
प्रशासन से बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर यह कदम उठाया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष आयुषी शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक ढांचे को गिराने की बात नहीं है, बल्कि उस सोच के खिलाफ प्रतिरोध है जो महिलाओं की असहजता और सुरक्षा की चिंताओं को नजरअंदाज करती है।

यह घटना राजधानी में सार्वजनिक स्थानों की संवेदनशील डिजाइनिंग और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही बहस को और गहराती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।