YEIDA ने वामा सुंदरि इन्वेस्टमेंट्स को 48 एकड़ जमीन पर OSAT यूनिट स्थापित करने के लिए संशोधित अनुमति-पत्र जारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (15 मई 2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने वामा सुंदरि इन्वेस्टमेंट्स (दिल्ली) प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-28 में 48 एकड़ भूमि पर डिस्प्ले ड्राइवर इंटीग्रेटेड सर्किट (DDIC) के लिए OSAT (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट) यूनिट स्थापित करने हेतु संशोधित लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी कर दिया है।
इससे पहले यह परियोजना सेक्टर-10 में प्रस्तावित थी, जिसके लिए 25 मई 2024 को प्राधिकरण द्वारा लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया था। कंपनी की मांग पर अब परियोजना के लिए सेक्टर-28 में भूमि प्रदान की गई है, जो बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और परिवहन नेटवर्क से सुसज्जित है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परियोजना को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 नवंबर 2024 को एक आश्वासन पत्र भी जारी किया था। राज्य सरकार ने इस संबंध में 7 नवंबर 2024 को शासनादेश (G.O.) भी जारी किया।
YEIDA द्वारा दी गई यह भूमि एक वर्ष के लिए आरक्षित रहेगी, इस दौरान कंपनी को आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियां, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और लीज समझौता जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
प्राधिकरण ने कहा है कि परियोजना राज्य औद्योगिक नीति और अन्य नियामक मानकों के अंतर्गत कार्य करेगी और इसके सुचारु संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए कंपनी को श्री शैलेन्द्र कुमार भाटिया (OSD/GM इंडस्ट्री) से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
YEIDA ने इस परियोजना को क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और एक सफल साझेदारी की उम्मीद जताई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।