नोएडा (13 मई 2025): नोएडा के सेक्टर-60 अंडरपास के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार दिल्ली की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते धुएं को देखकर कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई।
दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया और क्रेन की मदद से जली हुई कार को हटाया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सामान्य कर दिया गया।
सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगी हुई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DL 12 CB 4169 था और यह फोर्ड इकोस्पोर्ट का पेट्रोल वर्जन था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चालक ने जैसे ही कार से धुआं उठता देखा, उसने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार का दरवाज़ा खोला और बाहर कूद गया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की तत्परता और चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।