शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना फेस-2 पुलिस ने की कार्रवाई

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (12 मई 2025): थाना फेस-2 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार, 12 मई को फरार चल रहे आरोपी पवन पुत्र राम नरेश को नया गांव तिराहे के पास से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पवन ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना फेस-2 पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नया गांव तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।