देश के नवरत्नों को तलाशने और तराशने का काम करता है नवरत्न फाउंडेशंस: डॉ अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (12 मई 2025): मदर्स डे के शुभ अवसर पर नवरत्न फाउंडेशंस द्वारा “समर्पण अवार्ड्स 2025” का भव्य आयोजन नोएडा सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में किया गया। इस खास कार्यक्रम में देशभर से सामाजिक एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में टेन न्यूज़ की टीम ने नवरत्न फाउंडेशंस के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव से विशेष बातचीत की।

डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि नवरत्न फाउंडेशंस का मुख्य उद्देश्य देशभर में छुपी हुई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें सम्मानित करना है। उन्होंने फाउंडेशंस को एक खूबसूरत गुलदस्ते की संज्ञा दी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोग मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवरत्न फाउंडेशंस का हर आयोजन टीम वर्क का परिणाम है, जिसमें परफॉर्मर्स, स्पॉन्सर्स और फाउंडेशंस के समर्पित सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
कार्यक्रम में दिव्यांश और दिवाकर की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत कर दिया। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं है, यह सामूहिक प्रयास का नतीजा होता है। देश के कोने-कोने से आए समाजसेवियों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

अपने संबोधन में डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने कहा, “हम एक धागे की तरह हैं जो देश के नवरत्नों यानी प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को एक साथ मोतियों की तरह पिरोने का कार्य कर रहे हैं, और यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”

समारोह के अंत में डॉ. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति और समर्थन से आयोजन को विशेष सफलता मिली। नवरत्न फाउंडेशंस का यह प्रयास आने वाले समय में भी देशभर के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को एक मंच देने का कार्य करता रहेगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।