Operation Sindoor की सफलता पर मां भारती के वीर सपूतों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (12 मई 2025): मां भारती के वीर सपूतों की अदम्य वीरता और “ऑपरेशन सिंदूर” की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल द्वारा नोएडा के प्राचीन शिव शनि मंदिर, सेक्टर-18 में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट की महासचिव कनक लता पोरवाल, रूबी गुप्ता, ज्योति पोरवाल, पूनम गुप्ता (एडवोकेट), एवं कीर्ति गुप्ता ने माताओं एवं बहनों को सिंदूर वितरण कर और बिंदी का पत्ता भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा संचालित “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का गौरवगान करते हुए सभी उपस्थितजनों ने वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत माता के उन सपूतों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद कर उन वीरांगनाओं के सुहाग की रक्षा की, जिनके पतियों को पहलगाम हमले में केवल हिंदू पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से यह सिद्ध कर दिया कि भारत माता की सीमाओं की सुरक्षा उनके हाथों में सुरक्षित है। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने वीर सैनिकों को गर्वपूर्वक बधाई दी और संकट के समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए मां भारती की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शांभवी महामुद्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, मनोज गुप्ता (एडवोकेट), रोहतास गोयल, डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, नवीन पोरवाल, चित्रांश, अतुल गुप्ता, मयंक पोरवाल, यस गुप्ता सहित अनेक माताओं, बहनों और बच्चों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को स्वल्पाहार ग्रहण करने का आमंत्रण दिया गया।

मां भारती के चरणों में समर्पित यह आयोजन सभी के हृदय में देशभक्ति और वीरता का भाव जाग्रत कर गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।