भारत-पाकिस्तान के बीच फुल सीज़फायर पर सहमति, ट्रम्प बोले- “अमेरिका ने निभाई मध्यस्थता”

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (10 मई, 2025): भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर आई है। दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”

इस कूटनीतिक सफलता की पुष्टि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी की। उन्होंने ट्वीट किया, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।”

इस पूरी प्रक्रिया में अमेरिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान जारी करते हुए कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।