वीर सैनिकों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों युवाओं ने लिया जोश के साथ भाग
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (10 मई 2025): भारतीय सेना के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गलगोटिया कॉलेज के समीप स्थित नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर एक्सपोमार्ट पार्किंग स्थल तक निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, दादरी विधायक तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए हुए देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा को ऊर्जा प्रदान की।
इस अवसर पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत आज वीर सैनिकों के साहस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण एक शक्तिशाली राष्ट्र बना है। हाल ही में आतंकवादियों द्वारा की गई अमानवीय घटनाओं का भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकवादी अड्डों को नष्ट किया और इस सर्जिकल ऑपरेशन को ‘सिंदूर ऑपरेशन’ नाम दिया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए वीर सैनिकों का सम्मान सर्वोच्च है, और हमें गर्व है कि हमारी सेना देश की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटकर मुकाबला कर रही है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भारत वीरों की भूमि है और ‘सिंदूर ऑपरेशन’ ने यह साबित कर दिया है कि अब भारत किसी भी प्रकार की आतंकवादी हरकतों को सहन नहीं करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है, और हमारी सेना लगातार पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने सभी युवाओं से देशभक्ति की भावना को और मज़बूत करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, देवा भाटी, मनोज शिसोदिया, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, राज नागर, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, राहुल पंडित, वीरेन्द्र भाटी, अरुण प्रधान, इन्द्र नागर, मनोज भाटी, संजय भाटी, रजनी तोमर, ओमकार भाटी, राजीव पवन, त्यागी सिंघल, सत्यपाल शर्मा, विकास चौधरी, चेतन वसिष्ठ, संदीप शर्मा, के डी गुर्जर, अमन कौशिक, शिवम् राजपूत, मनोज प्रधान सहित हजारों युवा शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा न केवल सैनिकों को सम्मान देने का प्रतीक बनी, बल्कि देशभक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में एक प्रेरणादायक वातावरण भी निर्मित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।