मातृ दिवस और टेक्नोलॉजी दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जागरुकता कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 मई 2025): मातृ दिवस और टेक्नोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों और उनकी माताओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज और सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के कुल 140 छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह, सन्नी यादव और नरोत्तम सिंह, मैनेजर दिव्या चौधरी, विवेक किशोर और लव शंकर भारती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल पांच स्वच्छता से जुड़ी संस्थाओं ब्लू प्लेनेट इनवायरो, एचसीएल फाउंडेशन, सेंटर फॉर इनवायर्नमेंट एजुकेशन, फीडबैक फाउंडेशन और इंडियन पोल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशनnके प्रतिनिधियों ने छात्रों के लिए रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियां आयोजित कीं।

इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को कचरा प्रबंधन और वेस्ट सेग्रिगेशन के महत्व के बारे में बताया गया। छात्रों को चार प्रकार के कचरे गीला, सूखा, बायोमेडिकल और हेजार्ड्स की पहचान करना सिखाया गया और उन्हें संबंधित रंगों के डस्टबिन (हरा, नीला, लाल और काला) के उपयोग की जानकारी दी गई। जंबल वर्ड्स, क्विज, कहानी, चित्रों और लघु फिल्मों के माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अभिषेक पाठक ने दोनों स्कूलों के उप-प्रधानाचार्यों प्रियांक अग्रवाल और प्रीति फोगाट को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधे भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की कि वे अपने घरों में कूड़ा अलग-अलग श्रेणियों में सेग्रिगेट करें और शहर को स्वच्छ व हरित बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम न केवल स्वच्छता का संदेश लेकर आया, बल्कि बच्चों को अपनी माताओं के प्रति प्रेम, देखभाल और सम्मान का भी पाठ पढ़ाया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।