पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त: कांग्रेस हर प्रदेश में निकालेगी ‘जय हिंद यात्रा’
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (09 मई, 2025): पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ देशभर में एकजुटता दिखाने और भारतीय सेना के हौसले को सलाम करने के लिए कांग्रेस ने पूरे देश में ‘जय हिंद यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि पाकिस्तान को एक और करारा जवाब देने का है।
डॉ. नायक ने कहा, “तिरंगा हमारा धर्म है, और जब भी इस पर आंच आती है, भारत एकजुट होता है।” उन्होंने सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की, जिसमें POK के नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए गए।
उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में नागरिकों की सुरक्षा की मांग करते हुए पुंछ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से उनके परिजनों को राहत देने की अपील की। साथ ही, पाकिस्तान को IMF द्वारा प्रस्तावित ऋण पर रोक लगाने की भी मांग की।
कांग्रेस की ‘जय हिंद यात्रा’ तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर हर प्रदेश में निकाली जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।