नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कैंप का आयोजन, 40 से अधिक फ्लैट्स की हुई रजिस्ट्री | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (09 मई 2025): सुबह 10 बजे से प्रतीक इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राधिकृत आवंटी ग्रुप हाउसिंग के लिए एक विशेष रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप प्रतीक प्रमेनेड, ए-42, सेक्टर-67, नोएडा में आयोजित हुआ, जिसमें प्रतीक एडिफाइस, प्रतीक स्टाइलहोम्स और अन्य परियोजनाओं के फ्लैट्स की रजिस्ट्री कार्यवाही संपन्न कराई गई।

कैंप में कुल लगभग 40 फ्लैट्स की रजिस्ट्री की गई, जिसमें फ्लैट बायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रमुख अधिकारी जैसे अरुण कुमार मिश्र (उपायुक्त-स्टांप), बीएनएस वर्मा (सहायक आयुक्त-स्टांप), यशवंत कुमार सिंह (सब रजिस्ट्रार, नोएडा-द्वितीय), विवेक गोयल (प्रबंधक, प्रतीक ग्रुप) तथा प्रतीक ग्रुप एवं नोएडा प्राधिकरण के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और उपभोक्ताओं के लिए सुलभ बनाना रहा, जिसे फ्लैट खरीदारों ने सराहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।