विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं: सीएम योगी
टेन न्यूज नेटवर्क
लखनऊ (08 मई, 2025): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा वक्तव्य दिया। बोले कि विकसित भारत छेड़ने वालों को मांद में घुसकर मारता है। विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं। ऑपरेशन सिंदूर से भारत की ताकत की झलक पूरी दुनिया ने देखी और आगे भी देखती रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई को विकसित भारत की झलक करार देते हुए कहा कि विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अनावश्यक किसी के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अगर कोई हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके हमारे नागरिकों की सुरक्षा में सेंध लगाता है तो नया भारत उसको छोड़ता भी नहीं है। उसकी मांद में घुसकर मारता है। कल इस भारत की ताकत का एहसास पूरी दुनिया ने किया है और आने वाले समय में भी दुनिया इसका एहसास करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।