गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: राजीव नारायण मिश्र बने नए अपर पुलिस आयुक्त
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (06 मई, 2025): गौतमबुद्ध नगर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव नारायण मिश्र को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले प्रयागराज में पूर्वी जोन पीएसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे।
वहीं, वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के रूप में कार्यरत शिवहरि मीणा का स्थानांतरण पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय, लखनऊ के पद पर कर दिया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।