गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर 25 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (06 मई, 2025): सेक्टर-39 थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार (06 मई 2025) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सिम्मी (25), पुत्री राजीव रंजन, निवासी गेट नंबर 1 नियर सचिन डेरी, सलारपुर, ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
नोएडा के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया, “कुछ देर पहले हमें सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवती ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचायतनामा के लिए भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।”
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।