दिल्ली के मंडियों को हरियाणा शिफ्ट करने की साजिश: सौरभ भारद्वाज का जोरदार हमला

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (06 मई 2025): आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2022 में भाजपा नेताओं ने हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मिलकर दिल्ली की ऐतिहासिक थोक बाजारों – सदर, चांदनी चौक, खारी बावली और दरियागंज – को हरियाणा शिफ्ट करने की साजिश रची थी।

सौरव भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कुलजीत चहल इस योजना में शामिल थे और अब CAIT जैसे संगठन, जिनका नेतृत्व भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने किया है, इस एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 मई को प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने बाजारों को शिफ्ट करने का ऐलान किया, जिससे व्यापारियों में भारी रोष है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “भाजपा वालो मेरे साथ चलिए चांदनी चौक और सदर, सर्वे करते हैं – वहां के व्यापारी भी आपकी योजना के खिलाफ हैं।”

सौरव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले ही इन बाजारों के रीडेवलपमेंट के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने योजनाएं रोक दीं।

इसके अलावा, उन्होंने यमुना जल विवाद पर भी भाजपा पर हमला बोला और कहा, “प्रवेश वर्मा कुछ भी ऊलजलूल बयान देते हैं। जब हरियाणा पानी रोकता है तो भाजपा चुप रहती है, क्योंकि वहां उनकी सरकार है।”

बोलते बोलते सौरव ने कहा – ‘झूठ, झूठ और सिर्फ झूठ… दिल्ली के व्यापारियों के साथ ऐसा नहीं होने देंगे।’


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।