भंगेल निरीक्षण में खुली लापरवाहियों की पोल, दो ठेकेदारों पर जुर्माना | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (30 अप्रैल 2025): नोएडा के भंगेल क्षेत्र में गंदगी, निर्माण मलबा और अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई तेज हो गई है। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) संजय खत्री ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का औचक निरीक्षण किया और कई लापरवाहियों को चिन्हित करते हुए सख्त निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज और अंडरपास की मरम्मत व सफाई को प्राथमिकता देने को कहा गया। नालों की सफाई में लापरवाही पर अगले 7 दिनों के भीतर सफाई कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, नालों में अनधिकृत मलबा फेंकने पर ठेकेदार Amrit Construction Co. पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया।

अतिक्रमण और कूड़ा-कूड़ियों की गाड़ियों की कमी को लेकर भी चिंता जताई गई। IEC एक्टिविटी के तहत कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने का आदेश दिया गया। वहीं, भंगेल सलारपुर क्षेत्र में अवैध दुकानों द्वारा फुटपाथ घेरने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई।

निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाने और सफाई नहीं कराने पर M/s Modern Enterprises पर भी ₹2 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई अधिकारियों द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सुधार न होने पर की गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।