ग्रेटर नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अवसाद का जिक्र
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (29 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की छात्रा वंशिका अरोड़ा ने छात्रावास में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वंशिका कानपुर के किदवई नगर की रहने वाली थी और छात्रावास में अकेले रहती थी।
शनिवार को दिन में छात्रावास की नियमित उपस्थिति में वंशिका मौजूद थी, लेकिन शाम 8:30 बजे की अटेंडेंस में उसका नाम दर्ज नहीं मिला। रात 9:30 बजे जब वार्डन ने सत्यापन किया, तब भी वह अनुपस्थित थी। वार्डन ने वंशिका के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अन्य छात्राओं की मदद से दरवाजा खोला गया और अंदर वंशिका का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
पुलिस को जांच के दौरान वंशिका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। नोट से पता चला कि वंशिका लंबे समय से अवसाद से जूझ रही थी। वह इसका इलाज करा रही थी और दवाइयां ले रही थी। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने वंशिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।