“दिल्ली में बसों का संकट: गर्मी में लोग परेशान, आप ने भाजपा पर साधा निशाना”
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (27 अप्रैल, 2025): दिल्ली में दो हजार बसों के अचानक सड़कों से हटाए जाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करने को मजबूर हैं।
प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम दिया था, जहां एक मिनट के अंदर बस मिल जाती थी। आज स्थिति यह है कि यात्रियों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है और बसें खचाखच भरी हैं।
उन्होंने कहा कि आप सरकार के दौरान दिल्ली में 7582 डीटीसी बसें और 1650 इलेक्ट्रिक बसें चल रही थीं। हर यात्री को बैठने के लिए सीट मिलती थी। लेकिन अब भाजपा सरकार ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अचानक 2 हजार बसें हटा दीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सभी टैंडर अपने पूंजीपति दोस्तों को देना चाहती है ताकि कमीशनखोरी कर सके। इसका सीधा बोझ दिल्ली की जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि केजरीवाल सरकार की योजनाएं जारी रखेंगी, लेकिन अब वे खुद वादाखिलाफी कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।