नोएडा की गारमेंट्स फैक्ट्री में धमाका और आग, 8 लोग घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (26 अप्रैल 2025): नोएडा के सेक्टर 63 स्थित सी ब्लॉक की एक गारमेंट्स फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक धमाके के बाद भीषण आग लग गई। घटना में फैक्ट्री में काम कर रहे सात मजदूरों और एक महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में कपड़े प्रेस करने के लिए इस्तेमाल हो रहे दो स्टीमर अचानक फट गए। स्टीमर फटने से फैक्ट्री के शीशे टूट गए और आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 63 पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू कर दिया गया, वरना हादसा और बड़ा हो सकता था।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।