नई दिल्ली (24 अप्रैल 2025): हाल ही में पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद भारत द्वारा उठाए गए कदम के विरुद्ध पाकिस्तान बौखलाता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय विमान के लिए अपना एयर स्पेस फिलहाल बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान का यह कदम भारत द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध उठाए गए कदम के प्रतिरोध स्वरूप लिया गया है।
आपको बता दें कि 23 अप्रैल को भारत में कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े ऐलान किए। जिसमें सिंधु जल समझौता को रद्द करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना 48 घंटे में सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ना, तथा तत्काल प्रभाव से राजनीतिक संबंध को खत्म करना शामिल है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।