नोएडा में ज़मीन विवाद बना बवाल की वजह, दो पक्षों की भिड़ंत में 12 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 अप्रैल 2025): नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में ज़मीन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच गहराता विवाद हिंसक रूप ले गया। यह मामला सेक्टर-151 स्थित स्पोर्ट लैण्ड फार्म हाउस का है, जहां करीब 300 बीघा ज़मीन पर दो सगे भाइयों भारत शर्मा और नीरज शर्मा के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस ज़मीन में भारत शर्मा का 18 प्रतिशत, नीरज शर्मा का 77 प्रतिशत और कुशल राठी का 5 प्रतिशत हिस्सा है।

भारत शर्मा “नाइन 0 ओ 9. 0” कंपनी के डायरेक्टर भी हैं और उनके स्वामित्व में फार्म हाउस के अंदर लगभग 100 बीघा से अधिक भूमि है। वर्तमान में यह मामला न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन), गौतमबुद्ध नगर की अदालत में सिविल वाद संख्या-709/2025 के अंतर्गत विचाराधीन है।

20 अप्रैल को दोनों भाइयों के बीच ज़मीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना नॉलेज पार्क तक पहुंच गया। मौके पर दोनों पक्षों के समर्थक भी एकत्रित हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया और घटनास्थल पर मौजूद कई गाड़ियों को सीज कर लिया।

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान फायरिंग की बात सामने आई है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटनाक्रम में कोई भी व्यक्ति घायल या चोटिल नहीं हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची इस प्रकार है:

प्रथम पक्ष से गिरफ्तार व्यक्ति:

1. अर्जुन तोमर (19 वर्ष), निवासी मुजफ्फरनगर

2. अशोक सिंह (49 वर्ष), निवासी बलिया

3. सुरेश सिंह (35 वर्ष), निवासी गोण्डा

 

द्वितीय पक्ष से गिरफ्तार व्यक्ति:

1. विजय अत्री (45 वर्ष), निवासी मथुरा

2. सतीश कुमार (39 वर्ष), निवासी भिवानी, हरियाणा

3. नरेन्द्र कुमार (39 वर्ष), निवासी चरखी दादरी, हरियाणा

4. यशपाल (39 वर्ष), निवासी पलवल, हरियाणा

5. राजेश कुमार (52 वर्ष), निवासी महेन्द्रगढ़, हरियाणा

6. श्याम (28 वर्ष), निवासी अलीगढ़

7. कृष्ण (21 वर्ष), निवासी पलवल, हरियाणा

8. विनीत (23 वर्ष), निवासी पलवल, हरियाणा

9. रोहन (21 वर्ष), निवासी गौतमबुद्ध नगर

 

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने के लिए आगे की जांच में जुट गई है। ज़मीन से जुड़ा यह विवाद अगर समय रहते नहीं सुलझाया गया, तो भविष्य में और अधिक गंभीर रूप ले सकता है। पुलिस और प्रशासन इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अदालत में विचाराधीन वाद के निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।