ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 341 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17 अप्रैल 2025): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत चलाए गए विशेष अभियान में तीन शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 341 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। यह गिरोह दिल्ली में नशे का नेटवर्क फैला रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। अंततः ज़ाकिर नगर में छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया।

इस ड्रग सिंडिकेट का संचालन बेहद शातिराना तरीके से किया जा रहा था। आरोपी राजधानी में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की आड़ में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। वे ड्रग्स को बेचने, मंगवाने और पहुंचाने की पूरी श्रृंखला का हिस्सा थे। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस रैकेट के तीनों मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन ने दिल्ली में चल रहे कई और ड्रग नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में नई राह खोली है। अधिकारियों के मुताबिक आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

इस शानदार कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने किया। एसीपी राजकुमार और इंस्पेक्टर विजेंद्र सांगवान की टीम ने सतर्कता से काम लिया। उनकी मेहनत और रणनीति से एक और खतरनाक ड्रग गैंग का सफाया संभव हुआ। पुलिस टीम की तत्परता और समर्पण की चारों ओर सराहना हो रही है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। भविष्य में ऐसे और अभियान चलाकर युवाओं को नशे से बचाया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।