बर्थडे पार्टी में विवाद बना जानलेवा, दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (12 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में युवक को जाना महंगा पड़ गया। बीटा-2 क्षेत्र स्थित अंसल गोल्फ सोसायटी में बीती रात एक युवती के बर्थडे में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वहीं युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में है। पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को हिरासत में लिया है।
अंसल सोसायटी में रहने वाली एक युवती ने अपनी बर्थडे पर अपने फ्लैट पर बुधवार की रात पर पार्टी रखी। जिसमें युवती अपने दोस्तों को बुलाया। उसके दोस्त जितेंद्र शर्मा और चिराग चौधरी भी पार्टी में पहुंचे। बर्थडे पार्टी के दौरान दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद में चिराग चौधरी ने अपने दोस्त जितेंद्र शर्मा को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जितेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने के चलते डाक्टर उनको नहीं बचा पाए और उसकी मौत हो गई।
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों आपस में दोस्त थे। दोनों के बीच पैसों और अन्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें चिराग ने जितेंद्र पर चाकू से हमला किया। और इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी चिराग को हिरासत में लेकर, पुलिस पूछताछ कर रही है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।