नोएडा-NCR में तेज आंधी का कहर, धूल से ढका आसमान

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10 अप्रैल, 2025): अभी-अभी नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज़ आंधी ने दस्तक दी है। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज़ हवाओं के साथ धूल भरी आंधी ने पूरे इलाके को घेर लिया।

आंधी इतनी तेज़ है कि कई जगहों पर पेड़ झुकने लगे और लोग सुरक्षित जगहों की ओर दौड़ते नजर आए। सड़कें धूल से ढक गईं और दृश्यता अचानक बहुत कम हो गई। कई वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में यह आंधी महसूस की गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ ही सावधानी बरतने की ज़रूरत भी बढ़ गई।

लोगों से अपील कीहै कि वे खुले में निकलने से बचें, खासकर निर्माण स्थलों, खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

यह आंधी गर्मी से राहत लेकर आई है, लेकिन इसके साथ सतर्कता भी बेहद ज़रूरी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।