नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के द्वारका स्थित ITL पब्लिक स्कूल द्वारा फीस में लगभग 10% की वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा आर्थिक बोझ डालेगा, जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं।
AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली की BJP सरकार एक बार फिर एजुकेशन माफिया को बढ़ावा दे रही है। पार्टी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सरकार स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी यह दिखाती है कि पुराने माफिया तंत्र को फिर से जीवित किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि फीस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और सरकार इस पर जवाबदेही तय करे। पार्टी का कहना है कि शिक्षा को व्यापार का जरिया नहीं बनने दिया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो विरोध प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।