नोएडा में उद्योगों के लिए सुनहरा अवसर, सरकार की योजनाओं से व्यापारियों को मिलेगी रफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 अप्रैल, 2025): भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योगों को लेकर सरकार द्वारा चल रही योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर नोएडा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीपी शर्मा, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष विनीत शारदा, विनोद पुरी, मोनिका, पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र खुराना सहित कई व्यापारी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार बीते 8 वर्षों में प्रदेश को एक औद्योगिक राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, हैंडलूम, वुड हैंडीक्राफ्ट और मेटल इंडस्ट्रीज़ जैसे क्षेत्रों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत विशेष सहायता दी जा रही है।

सरकार की प्रमुख योजनाएं:

मार्जिन मनी योजना: जिसके तहत उद्योगों को मिलने वाले बैंक लोन पर 10 प्रतिशत तक सरकार सहयोग दे रही है।

टेक्निकल अपग्रेडेशन योजना: उद्योगों के लिए 7 लाख रुपये तक मशीनरी खरीदने पर सब्सिडी दी जा रही है।

वातावरण अनुकूल उपकरणों की खरीद: 20 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके।

मार्केटिंग डेवेलपमेंट असिस्टेंस: छोटे उद्योगों के उत्पादों को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट करने के लिए सरकार मदद कर रही है।

इसके साथ ही बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 125 नए नगर निकाय बनाए गए हैं, 6 शहरों में मेट्रो का संचालन शुरू हुआ है, और 16 नए घरेलू हवाई अड्डों का निर्माण किया गया है। प्रदेश की विकास दर 13.7% तक पहुँच चुकी है, और बेरोजगारी दर में 2.4% की कमी आई है।

कार्यक्रम के अंत में व्यापार प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, MSME मंत्री राकेश सचान और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन प्रयासों से यूपी को देश का सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य बनाने का सपना जल्द पूरा होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।