सेंट्रल नोएडा (05 अप्रैल, 2025): दिनांक 5 अप्रैल 2025 को थाना सेक्टर-63 क्षेत्रान्तर्गत बहलोलपुर इलाके में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों और कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत एक्शन में आई। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
एडीसीपी के अनुसार, इस हादसे में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए एहतियात के तौर पर कुछ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अब भी मौके पर मौजूद हैं।
फिलहाल, पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और राहत व बचाव कार्य जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।