नई दिल्ली (05 अप्रैल 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के पास सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित अष्टमी पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने परंपरागत तरीके से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को तिलक लगाते हुए नए वस्त्र भी भेंट किए, जिससे विद्यालय परिसर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंतर्गत कन्याओं को भोजन भी कराया, जो अष्टमी पूजन की परंपरा का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की ऊर्जा और भविष्य की नींव हैं, उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति की पहचान है। रेखा गुप्ता ने आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन की सराहना की और ऐसे आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने वाला कदम बताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।