नोएडा: बरौला भंगेल एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य, यातायात डायवर्ट
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (05 अप्रैल, 2025): गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि 5 अप्रैल 2025 से भंगेल एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा ताकि सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे।

क्या होगा कार्य?
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा पिलर नंबर 59 और 60 पर स्टील गर्डर लॉन्च करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।
यातायात डायवर्जन प्लान:
1. सेक्टर 60, 50 और 76 से हाजीपुर की ओर जाने वाले वाहन बरेला टी-प्वाइंट से बाईं ओर मुड़कर सलारपुर होते हुए लोटस बुलेवर्ड तिराहे से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।
2. हाजीपुर से सेक्टर 62, 60, 50 और 76 की ओर जाने वाले वाहन प्रतीक बिल्डिंग तिराहे से बाएं मुड़कर सेक्टर 47 चौक होते हुए बरौला टी-प्वाइंट से अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
टिप्पणियाँ बंद हैं।