WAQF Amendment Bill: विरोधियों पर भाजपा का पलटवार, क्या बोले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02 अप्रैल 2025): वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 (WAQF Amendment Bill) को लेकर जहां विपक्ष हमलावर है, वहीं भाजपा इसे ऐतिहासिक और समाज के वंचित तबकों के लिए लाभकारी बता रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधेयक के विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल उन लोगों को आगे बढ़ाने का काम करेगा, जिनके अधिकार अब तक छीन लिए गए थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, उनकी मानसिकता पर मुझे तरस आता है। यह विधेयक गरीब और पिछड़े मुसलमानों के उत्थान के लिए लाया गया है। विपक्ष आखिर इसका विरोध क्यों कर रहा है?” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह बिल पिछले साल अगस्त में संसद में पेश किया गया था और उसके बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को सौंप दिया गया था।

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि JPC ने पूरे देश के लोगों से सुझाव लिए हैं और इस बिल को व्यापक चर्चा के बाद आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा, “अगर इस विधेयक से गरीब मुसलमान भाई-बहनों को लाभ मिलता है और उनका विकास होता है, तो विपक्षी नेताओं को इससे आपत्ति क्यों है?” भाजपा का मानना है कि यह विधेयक अल्पसंख्यक समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है और इसका विरोध केवल राजनीतिक स्वार्थ के कारण किया जा रहा है।

बता दें कि बुधवार, 02 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।