वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद लेना होगा वापस?, क्या बोले राजद सांसद मनोज झा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02 अप्रैल 2025): वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर संसद में घमासान तेज हो गया है। विपक्ष इसे जल्दबाजी में लाया गया कदम बता रहा है और सरकार पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कई बार बहुमत के आने से बुद्धि चली जाती है। हर संवैधानिक आधार का उल्लंघन हो रहा है।”

मनोज झा ने इस विधेयक की तुलना तीन कृषि कानूनों से की, जिन्हें व्यापक विरोध के बाद सरकार को वापस लेना पड़ा था। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा, “हमने किसान आंदोलन के दौरान भी कहा था कि जल्दबाजी ना की जाए। लेकिन उन्होंने जल्दबाजी की और फिर क्या हुआ? (तीनों कृषि कानूनों को) वापस लेना पड़ा। यही हाल यहां भी ना हो जाए।” विपक्ष की इस चेतावनी से सियासी माहौल और गर्माने की संभावना है।

सरकार हालांकि विधेयक को राष्ट्रहित में बता रही है और इसे पारित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोकसभा और राज्यसभा में संख्या बल के आधार पर सरकार मजबूत स्थिति में है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर और बाहर विरोध जारी रखने की रणनीति बना रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।