भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (01 अप्रैल 2025): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के आवास पर सोमवार, 31 मार्च को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव और उनकी टीम ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी नेताओं और गठबंधन दल एनडीए के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए एकजुट होकर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि एनडीए आज देश और प्रदेश के विकास के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय गठबंधन बनकर कार्य कर रहा है। शर्मा ने आगे कहा कि 2027 में प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए सभी दलों को मिलकर कार्य करना होगा, जिससे जनता को विकास और सुशासन का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर अभिषेक शर्मा ने रालोद नेताओं जनार्दन भाटी, विजेंद्र यादव और उनकी टीम का हार्दिक स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात को गठबंधन के बीच आपसी संवाद और समन्वय को और मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।