JIMS कॉलेज के बाहर सपा छात्र सभा का हंगामा, आत्महत्या मामले में न्याय की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01 अप्रैल 2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जेआईएमएस कॉलेज (JIMS College) के बाहर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मृतक छात्र को न्याय दिलाने की मांग की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से यह मामला तूल पकड़ रहा है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और दबाव के चलते यह दुखद घटना घटी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उचित जांच नहीं कराई जा रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान छात्र सभा के नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। छात्रों ने कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम के चलते मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। छात्रों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को जल्द नहीं सुना गया तो वे अपना विरोध और तेज करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।