नोएडा में खाली प्लॉट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (27 मार्च 2025): नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित एक खाली प्लॉट में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना क्लियो काउंटी सोसायटी के सामने, गढ़ी चौखंडी गांव की गली नंबर 01 में हुई, जहां अचानक आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी और सूखी घास के कारण यह घटना हुई होगी।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सतर्क रहें और आसपास के खाली पड़े क्षेत्रों में कचरा या ज्वलनशील पदार्थ न जलाएं, जिससे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।