नोएडा (27 मार्च 2025): नोएडा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सेक्टर-104 हाजीपुर में एक स्कूटी और बस में जोरदार टक्कर हो गई और टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई वहीं जबकि चालक मौके से फरार हो गया। थाना सेक्टर-39 ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 27 मार्च को थाना सेक्टर-39 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-104 हाजीपुर में एक जिप स्कूटी रजि नम्बर डीएल 4जी डी 4223 की बस रजि0 नम्बर यूपी 17 टी 1389 से सडक दुर्घटना हो गयी थी, जिसमे स्कूटी सवार की मृत्यु हो गयी। मृतक प्रवीण कुमार पुत्र राधा चरण निवाशी महॉखास जिला हाथरस के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। बस को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। बस चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। मृतक के परिजनो से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।