भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत, समर्थकों में उत्साह
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (20 मार्च 2025): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के स्वागत में पूरे गौतमबुद्ध नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का उनके निवास पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
आज, 20 मार्च को, जिले के प्रमुख आरडब्ल्यूए और फ़ोनरवा संगठनों के साथ बिसरख मंडल महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनों ने उनके सेक्टर ईटा स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिषेक शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा, बुजुर्ग और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शुभेच्छा प्रकट की।
स्वागत समारोह के दौरान अभिषेक शर्मा ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो विश्वास उनमें जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने और सभी वरिष्ठ एवं सहयोगियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें बादलपुर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र नागर, अरुण प्रधान, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, दनकौर मंडल अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, राजेन्द्र भाटी, अर्पित तिवारी, रोहित शर्मा, मनोज प्रधान, महेश शर्मा, कपिल गुर्जर, अतुल शर्मा, विजय कसाना, उमेश भाटी, संचित शर्मा (सिंघा), सांसद प्रतिनिधि सोनू वर्मा, अतुल भाटी और ज्योति सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।